आमिर खान के बेटे जुनैद की अगली फिल्म ‘मेरे रहो’ की रिलीज़ डेट बदली, साई पल्लवी के साथ करेंगे बॉलीवुड डेब्यू

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपने फिल्मी करियर में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ओटीटी डेब्यू के बाद अब जुनैद अपनी अगली फिल्म में साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस साई पल्लवी के साथ नज़र आएंगे। इस फिल्म का टाइटल पहले ‘एक दिन’ था, जिसे अब बदलकर ‘मेरे रहो’ कर दिया गया है। साथ ही, इसकी रिलीज़ डेट भी बदल दी गई है।
फिल्म और कास्ट से जुड़ी जानकारी
फिल्म का टाइटल ‘एक दिन’ से बदलकर ‘मेरे रहो’ कर दिया गया है। इसकी नई रिलीज़ डेट 12 दिसंबर तय की गई है, जबकि पहले इसे 7 नवंबर को रिलीज़ किया जाना था।
फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण आमिर खान और मंसूर खान ने मिलकर किया है। 2008 में ‘जाने तू या जाने ना’ के बाद 17 साल बाद ये दोनों फिर से साथ काम कर रहे हैं।
‘मेरे रहो’ से साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा, वह ₹4,000 करोड़ के मेगा बजट वाली फिल्म ‘रामायण’ में सीता का किरदार भी निभा रही हैं।
जुनैद खान ने इससे पहले ‘लवयापा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ खुशी कपूर थीं। हालांकि, ₹30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी और इसने सिर्फ ₹8 करोड़ से भी कम का कलेक्शन किया था।
जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है, खासकर इसलिए क्योंकि यह दोनों के करियर के लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म साबित हो सकती है।




