अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने PM मोदी को बताया ‘बेहतरीन शो स्टॉपर’, रैंप वॉक के दौरान की तारीफ

Lucknow Focus News Desk: अभिनेत्री और हाल ही में भाजपा सांसद बनीं कंगना रनौत अब राजनीति के साथ-साथ फैशन की दुनिया में भी सक्रिय हैं। हाल ही में एक ज्वेलरी कलेक्शन के लिए रैंप पर वॉक करने पहुंची कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘बेहतरीन शो स्टॉपर’ बताते हुए उनके स्टाइल और व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की।
कंगना ने PM मोदी को चुना बेस्ट शो स्टॉपर
फैशन इवेंट में शो स्टॉपर बनने के बाद जब कंगना रनौत से पूछा गया कि अगर राजनीति की दुनिया से किसी नेता को रैंप पर जलवा बिखेरने का मौका मिले, तो वह कौन होंगे, तो उन्होंने बेझिझक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया।
एएनआई से बात करते हुए कंगना ने कहा “हमारे प्रधानमंत्री जरूर ऐसा कर सकते हैं। उनका स्टाइल लाजवाब है। यह सिर्फ उनके पहनावे की बात नहीं है, बल्कि उनके पूरे व्यक्तित्व की बात है। वह बहुत जागरूक हैं- सिर्फ राजनीतिक रूप से ही नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी। उन्हें भारतीय उद्योगों और भारतीय लोगों की बहुत परवाह है। वह भारत को अपना बच्चा मानते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि वह एक बेहतरीन शो स्टॉपर होंगे।”
कंगना का शाही अंदाज़
कंगना रनौत इस इवेंट में डिजाइनर राहुल के नए ब्राइडल ज्वेलरी कलेक्शन के लिए शो स्टॉपर बनी थीं। उन्होंने भारी कढ़ाई वाली हाथीदांत की साड़ी पहनी थी। पन्ना और सोने के गहनों के साथ फूलों से सजा उनका जूड़ा उन्हें बेहद खूबसूरत और शाही लुक दे रहा था।
कंगना का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्मों और हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। कंगना हॉरर ड्रामा ‘ब्लेस्ड बी द एविल’ में मुख्य भूमिका के साथ हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।
वह आखिरी बार इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आई थीं, जिसे उन्होंने निर्देशित भी किया था और इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।




