बिजनेस

अदाणी रियल्टी को मिला ‘विजनरी रियल एस्टेट ब्रांड ऑफ द ईयर’ का सम्मान, हुरुन इंडिया कॉन्क्लेव 2025 में चमका नाम

अदाणी समूह की रियल एस्टेट शाखा अदाणी रियल्टी को ‘ग्रोहे-हुरुन इंडिया विजनरी रियल एस्टेट ब्रांड ऑफ द ईयर 2025’ के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडियाज मोस्ट रिस्पेक्टेड रियल एस्टेट लीडर्स कॉन्क्लेव 2025’ के दौरान प्रदान किया गया।

यह सम्मान अदाणी रियल्टी की दूरदर्शी सोच, नवाचार, सतत विकास, गुणवत्ता और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के लिए दिया गया है। कंपनी ने इन मूल्यों के माध्यम से भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

अदाणी रियल्टी के प्रवक्ता ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “यह अवॉर्ड विश्वस्तरीय विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और समाज को बेहतर बनाने की हमारी सोच को दर्शाता है। हमारी कोशिश है कि हर प्रोजेक्ट में उद्देश्य, गुणवत्ता और भरोसे का समावेश हो।”

2010 में रखी गई थी नींव

कंपनी ने अपनी शुरुआत वर्ष 2010 में अहमदाबाद स्थित 600 एकड़ में फैली ‘शांतिग्राम टाउनशिप’ से की थी। इसके बाद से अदाणी रियल्टी ने आवासीय, वाणिज्यिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में खुद को मजबूती से स्थापित किया है।

आज कंपनी मुंबई, पुणे, गुरुग्राम और अहमदाबाद जैसे भारत के प्रमुख शहरी केंद्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। 24 मिलियन वर्गफुट के डेवलप्ड एरिया और 7000 से अधिक संतुष्ट परिवारों के साथ अदाणी रियल्टी देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में गिनी जाती है।

56,500 करोड़ का हुआ मूल्यांकन

साल 2024 में अदाणी रियल्टी का मूल्यांकन ₹56,500 करोड़ तक पहुंचा, जिससे वह ग्रोहे-हुरुन इंडिया रियल एस्टेट 100 सूची में देश की सबसे अधिक मूल्य वाली अनलिस्टेड रियल एस्टेट कंपनी बन गई। यह सम्मान न केवल अदाणी रियल्टी की ब्रांड वैल्यू को प्रमाणित करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे कंपनी अपने विजन और प्रभावी कार्यान्वयन से उद्योग जगत और उपभोक्ताओं दोनों का विश्वास जीत रही है।

हुरुन रिपोर्ट के बारे में

गौरतलब है कि हुरुन रिपोर्ट की स्थापना वर्ष 1999 में लंदन में हुई थी और यह 2012 से भारत में सक्रिय है। हुरुन रिपोर्ट अपनी प्रतिष्ठित सूचियों जैसे ‘हुरुन इंडिया रिच लिस्ट’, ‘हुरुन इंडिया 500’ और रियल एस्टेट रैंकिंग्स के लिए जानी जाती है, जो संपत्ति निर्माण, नवाचार और परोपकार को मान्यता देती हैं।

Related Articles

Back to top button