इन्फोटेनमेन्ट

अजय देवगन के फैंस को हैं ‘भोला’ से उम्मीदें

मुंबई। आगामी 30 मार्च को रिलीज होने जा रही अजय देवगन स्टारर फिल्म भोला को सेंसर बोर्ड से यूए सर्टिफिकेट मिल गया है। यह फिल्म साउथ की फिल्म कैथी की रीमेक है। इसे खुद अजय देवगन ने निर्देशित किया है। इसमें  अजय देवगन एक शिवभक्त के रूप में दिखेंगे।

 फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, किरण कुमार और दीपक डोबरियाल भी एक्टिंग करते नजर आएंगे। यह दो घंटे 24 मिनट की फिल्म होगी। इस फिल्म से अजय देवगन को बहुत उम्मीदें है। उनके फैंस भी उनसे धमाके की उम्मीद कर रहे हैं।

(फिल्म पोस्टर सौजन्य-सोशल मीडिया)

Related Articles

Back to top button