इन्फोटेनमेन्ट

दृश्यम 2 की शानदार ओपनिंग: अजय देवगन अभिनीत फिल्म ने पहले दिन किया 15.38 करोड़ का कारोबार

मनोरंजन डेस्क। 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी फिल्म ‘दृश्यम 2’ दर्शकों को खूब भा रही है। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत वाली अजय देवगन स्टारर थ्रिलर सस्पेंस फिल्म ने पहले दिन भारत में 15.38 करोड़ का बिजनेस किया। ऐसा माना जा रहा है कि वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को ‘दृश्यम 2’ की कमाई में और ज्यादा इजाफा होगी। बहरहाल इस उम्मीद ने और फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने फिल्म मेकर्स को गदगद कर दिया है।

फिल्म ‘दृश्यम 2’ का ट्रेलर और टीजर देखने के बाद दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार था। यही नही फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग भी हुई। 2015 में आई ‘दृश्यम’ की नेक्सट इंस्टॉलमेंट है फिल्म दृश्यम। फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक है और इसमें अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। उल्लेखनीय है कि अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 2’ मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर मलायम फिल्म ‘दृश्यम 2’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म का दूसरा पार्ट भी मलयालम भाषा में रिलीज हुई था जिसके बाद इसे तेलुगु और अब हिंदी में रिक्रिएट किया गया है।
फोटो साभार: सोशल मीडिया

 

Related Articles

Back to top button