उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव की अमरूद से संबंधित टिप्पणी चर्चा में


JANUARY 23, 2021
(सपा प्रमुख ने ट्वीट की एक ठेले पर इलाहाबादी अमरूद खरीदते हुए अपनी फोटो)
लखनऊ फोकस डेस्क

लखनऊ (Lucknow News, Political News)। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को एक ट्वीट के जरिये प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditya Nath) सरकार पर निशाना साधा। सड़क पर बिक रहे अमरूद के एक ठेले से अमरूद खरीदते हुए अपनी फोटो को ट्विटर अकाउंट पर लगाते हुए उन्होंने ट्वीट किया-‘भाई अभी भी सबसे प्रसिद्ध अमरूद ‘इलाहाबादी अमरूद’ कहलाता है या उसका भी नाम बदलकर ‘प्रयागराजी अमरूद’ हो गया है?’
यह ट्वीट अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सुबह आठ बजकर आठ मिनट पर किया। इसके कुछ ही घंटों बाद इस ट्वीट को हजारों ने लोगों ने न केवल लाइक किया बल्कि रीट्वीट भी किया।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ((Akhilesh Yadav)) योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditya Nath) सरकार पर इधर कुछ दिनों से तेजी से हमलावर हुए हैं। योगी भी उन पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ते। अभी कल ही लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए प्रबुद्ध सम्मेलन में योगी ने कहा था कि प्रदेश के कई विपक्षी नेता क्वारंटाइन हैं। इसकी वजह से उनकी पार्टी के कार्यकर्ता आइसोलेशन में हैं।
अखिलेश यादव लगातार यह कहते आ रहे हैं कि चीजों और स्थानों के नाम बदलने का जो काम भाजपा सरकार कर रही है, वह गलत है। वह लगातार प्रदेश सरकार पर यह कहकर हमले कर रहे हैं कि इस सरकार ने केवल उनके काम को अपना बताया है बल्कि यह सरकार केवल नाम बदलने का काम ही कर रही है।
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) इलाहाबाद शहर का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने के सरकार के फैसले के विरुद्ध रही है। वह पहले दिन से ही इस निर्णय का विरोध करती आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रामपुर जाते हुए अखिलेश यादव सड़क पर रुके और एक ठेलेवाले से अमरूद खरीदा। कहते हैं कि उस ठेलेवाले से उन्होंने पूछा कि इस अमरूद को अभी भी इलाहाबादी अमरूद कहते हैं कि इसे भी प्रयागराजी अमरूद कहा जाने लगा है। ठेलेवाले ने क्या जवाब दिया यह तो नहीं पता चला लेकिन शनिवार को सुबह अखिलेश ने जब ठेले पर अमरूद खरीदते हुए अपनी फोटो ट्विटर पर शेयर की। साथ ही यह कमेंट भी लिखा तो इस पर चर्चा शुरू हो गई।
अखिलेश यादव के इस ट्वीट और फोटो को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने खूब पसंद किया है। एक समाजवादी पार्टी नेता ने फोन पर कहा-‘राज्य सरकार पर तीखे हमले जारी रहने चाहिए। यह सरकार इसी के लायक है। सपा प्रमुख का ट्वीट स्वागतयोग्य है।‘
(Photo-Courtesy Twitter)
Akhilesh Yadav, Lucknow News, Samajwadi Party, UP News, Yogi Aditya Nath

Related Articles

Back to top button