Raid 2 में बड़ा धमाका: अजय देवगन के साथ दिखेंगे अक्षय कुमार, आमिर खान ने किया किनारा?

1 मई को रिलीज़ हो रही अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह फिल्म 2018 में आई हिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है, जिसमें अजय एक बार फिर ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।
इस बीच फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रेड 2’ के साथ दर्शकों को दो और बड़ी फिल्मों की झलक भी सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। इनमें एक है राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का ट्रेलर, जिसकी लंबाई करीब 2 मिनट 54 सेकंड है। वहीं दूसरी ओर, अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का एक गाना या प्रोमो भी ‘रेड 2’ के साथ जोड़ा गया है, जिसकी अवधि लगभग 3 मिनट होगी।
अक्षय कुमार और अजय देवगन एक साथ स्क्रीन पर!
हाल ही में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को मिले ठीक-ठाक रिस्पॉन्स के बाद अब उनकी अगली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की तैयारी जोरों पर है। यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और तरुण मंसुखानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आएंगे। ऐसे में ‘रेड 2’ के साथ अक्षय की फिल्म का प्रोमो आना फैंस के लिए डबल ट्रीट साबित हो सकता है।
आमिर खान पीछे हटे?
पहले ऐसी खबरें थीं कि ‘रेड 2’ के साथ आमिर खान की अगली फिल्म ‘सितारे जमीन का’ का ट्रेलर भी दिखाया जाएगा। हालांकि, फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि मेकर्स ने किसी कारणवश इसे फिलहाल टाल दिया है।
बॉलीवुड में यह चलन बन चुका है कि बड़ी फिल्मों के ट्रेलर या गानों को किसी और बड़ी फिल्म की रिलीज के साथ जोड़कर लॉन्च किया जाए, ताकि उन्हें अधिक व्यूअरशिप और प्रचार मिले। ‘रेड 2’ के साथ ऐसा ही किया गया है, जिससे दर्शकों को एक साथ तीन बड़ी फिल्मों की झलक देखने को मिलेगी। 1 मई को सिनेमाघरों में ‘रेड 2’ की रिलीज दर्शकों के लिए खास होने वाली है। जहां अजय देवगन की दमदार एक्टिंग देखने को मिलेगी, वहीं अक्षय कुमार की झलक और राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म की झलक भी इस अनुभव को और खास बना देगी।




