इन्फोटेनमेन्ट

All Of Us Are Dead Season 2 का प्रोडक्शन शुरू, फिर लौटे जॉम्बी और वही पुराने चेहरे

Lucknow Focus News Desk: नेटफ्लिक्स की सुपरहिट कोरियन वेब सीरीज ‘All Of Us Are Dead’ के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस थ्रिलर शो के सीजन 2 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है और प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है। नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो जारी कर यह जानकारी दी है कि इस बार भी वही पुराने किरदार लौटेंगे, लेकिन जॉम्बी का खतरा और भी बड़ा और खतरनाक होने वाला है।

क्या है इस सीरीज की कहानी?

‘All Of Us Are Dead’ की कहानी एक ऐसे हाई स्कूल पर आधारित है, जहां अचानक एक जॉम्बी वायरस फैल जाता है। धीरे-धीरे पूरा स्कूल उसकी चपेट में आ जाता है, और कुछ ही छात्र इस तबाही से बच पाते हैं। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2022 में रिलीज हुआ था, जिसमें कुल 12 एपिसोड थे और जिसने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था।

नेटफ्लिक्स द्वारा जारी वीडियो में साफ किया गया है कि सीजन 2 का प्रोडक्शन अब ऑफिशियली शुरू हो चुका है। इस सीजन में पार्क जी-हू (Park Ji-hu), यून चान-यंग (Yoon Chan-young), चो यी-ह्यून (Cho Yi-hyun), लोमोन (Lomon), ली यू-मी (Lee Yoo-mi), किम ब्युंग-चुल (Kim Byung-chul), ली क्यू-ह्यूंग (Lee Kyu-hyung) इसके अलावा कुछ नए किरदारों को भी इस बार कहानी में शामिल किया गया है, जिनका खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

कब रिलीज होगा सीजन 2?

हालांकि पहले ऐसी खबरें आई थीं कि शो को 2025 तक रिलीज कर दिया जाएगा, लेकिन कुछ कारणों से इसमें देरी हुई। अब जब प्रोडक्शन शुरू हो गया है, तो उम्मीद की जा रही है कि 2026 तक यह सीजन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकता है।

बता दें कि सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला था। 30 दिनों में 474.26 मिलियन घंटे से ज्यादा बार देखा गया। शो को 8वें APAN स्टार अवॉर्ड्स में Yoon Chan-young को बेस्ट एक्टर और Park Ji-hu को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला था। कई इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स पर यह शो टॉप ट्रेंड में रहा।

क्यों है फैन्स को सीजन 2 का इंतजार?

पहले सीजन के अंत में कई सवाल अधूरे रह गए थे क्या वायरस खत्म हो पाया या अब भी कोई खतरा बाकी है? क्या बचे हुए किरदार जिंदा हैं या उनकी भी कहानी पूरी होनी बाकी है? अब जबकि पुराने चेहरे लौट रहे हैं और जॉम्बी का आतंक फिर गहराने वाला है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि कहानी किस मोड़ पर जाती है।

Also Read: War 2 Trailer Release: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, फैंस में जबरदस्त उत्साह

Related Articles

Back to top button