उत्तर प्रदेश

सभी देशवासी नवरीत के परिवार के साथ हैं : प्रियंका गांधी


FEBRUARY 4, 2021
किसान आंदोलन में शहीद नवरीत सिंह के अंतिम अरदास में पहुंचीं प्रियंका गांधी
रामपुर/लखनऊ (UP News)।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने किसान आंदोलन में शहीद हुए नवरीत सिंह (Navreet Singh) के अंतिम अरदास में गुरुवार को बिलासपुर के दिदिबा गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नवरीत सिंह के परिवारीजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में देश हर नागरिक शहीद के परिवार के साथ खड़ा है। गौरतलब है कि नवरीत सिंह 26 जनवरी को किसान आंदोलन में शहीद हो गए थे। नवरीत आस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। 25 वर्षीय नवरीत सिंह की हाल में ही शादी हुई थी।
भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने शहीद नवरीत सिंह के अंतिम अरदास में कहा कि मुझे अपने निजी अनुभव से मालूम है कि एक शहीद का परिवार उसकी शहादत को कभी भूल नहीं सकता। वह उस शहादत को अपने दिल में रखता है हमेशा के लिए और उस शहादत से उसके दिल में सिर्फ एक तमन्ना जागती है कि अपने प्यारे की शहादत व्यर्थ न हो। मैं जानती हूं कि आप सबके दिल में यही तमन्ना है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि तीन काले कृषि कानून हैं, जिनको सरकार वापस लेना नहीं चाहती। जबकि उसको वापस लेना चाहिए, यह बहुत बड़ा जुल्म हो रहा है। किसानों के साथ, बहुत बड़ा जुल्म यह कर रहे हैं।
कांग्रेस महासचिव ने उन्होंने कहा कि मैं इस परिवार से कहना चाहती हूं कि आप अकेले नहीं हैं। आपके साथ देश का एक-एक नागरिक खड़ा है। आज मेरे साथ यहां आये हुए हजारों कांग्रेस के कार्यकर्ता आपके साथ हैं। इस आन्दोलन को तब तक जारी रखेंगे, जब तक तीनों काले कानून सरकार वापस नहीं लेती।
All India Congress Committee, Priyanka Gandhi, UP Congress, UP News

Related Articles

Back to top button