अलविदा: अब नहीं रहीं बंगाली अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा, 24 साल की उम्र में हुआ निधन

कोलकाता । टीवी शो झूमर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आने के बाद 24 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया है।एंड्रिला के बारे में सुनकर हर कोई दुखी है। बीते कई दिनों से अभिनेत्री कोमा में चल रही थीं। एंड्रिला शर्मा के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
अभिनेत्री को 15 नवंबर को आए थे मल्टीपल हार्ट अटैक
बताया जाता है कि अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा को 15 नवंबर को मल्टीपल हार्ट अटैक आए भी आए थे, जिसके बाद उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई थी। यहां तक कि उन्हें सीपीआर तक दिया गया था, वो कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रहीं। एंड्रिला को 2 बार कैंसर हुआ था। तब भी उन्होंने हार नहीं मानी थी। उन्होंने अपनी क्रिटिकल सर्जरी को पूरा करवाया था। कीमोथेरेपी के सेशन भी चले थे, जिसके बाद ही डॉक्टर्स ने उन्हें कैंसर फ्री डिकलेयर कर दिया था। उसके बाद एंड्रिला एक्टिंग में कमबैक भी कर चुकी थीं, लेकिन एक्ट्रेस की अचानक फिर से तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पढ़ा था।
फोटो साभार: सोशल मीडिया




