देश

Ambedkar Jayanti 2025: आंबेडकर जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सिद्धांत आज देश के विकास में अहम

आज डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर संसद परिसर में स्थित प्रेरणा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, पीयूष गोयल, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, और अन्य प्रमुख नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने आंबेडकर के आदर्शों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “यह आंबेडकर के आदर्श हैं, जिन्होंने आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को गति दी। उनके सिद्धांत और आदर्श आज देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “आंबेडकर के दृष्टिकोण से ही आज हम सामाजिक न्याय के सिद्धांत को साकार करने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं।”

इस दिन को लेकर देशभर में श्रद्धा का माहौल है, और लोग आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए मोमबत्तियां जलाकर, फूल चढ़ाकर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। डॉ. आंबेडकर, जिन्हें ‘बाबासाहेब’ के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता थे और स्वतंत्र भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर हरियाणा में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button