देश

चुनावी रैली: बोले अमित शाह- हमने 2002 में सबक सिखाया तो गुजरात में आयी स्थायी शांति

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान शुक्रवार को 2002 का साल याद दिलाते हुए कहा- 2002 में हमने उन्हें ऐसा सबक सिखाया कि वे हिंसा करना भूल गए और पूरे गुजरात में स्थायी शांति आ गया।

गुजरात में सांप्रदायिक दंगों को भड़काने का काम कांग्रेस ने किया
उन्होंने कहा कि 1995 से पहले जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, तब असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद थे। शाह ने कहा- गुजरात में सांप्रदायिक दंगों को भड़काने का काम कांग्रेस ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए राज्य में दंगे करवाकर अलग-अलग समुदाय और जाति के लोगों को एक-दूसरे से लड़ने के लिए भड़काती थी।

कांग्रेस ने सालों तक राम मंदिर के मुद्दे को उलझाए रखा

शाह ने जम्मू कश्मीर के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने वोट बैंक के लिए नहीं, बल्कि देश की भलाई के लिए 370 अनुच्छेद को निरस्त किया। अमित शाह ने आगे कहा- कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 की तरह सालों तक राम मंदिर के मुद्दे को उलझाए रखा। कभी सेशन कोर्ट में, कभी हाईकोर्ट में और कभी सुप्रीम कोर्ट में।
उल्लेखनीय है कि गुजरात में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं, दोनों चरणों की मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

Related Articles

Back to top button