केबीसी (KBC) के अंतिम एपीसोड में Amitabh Bachchan ने कहीं ये दो महत्वपूर्ण बातें


JANUARY 22, 2021
लोकप्रिय शो Kaun Banega Crorepati का बारहवां सीजन खत्म
इन्फोटेनमेंट डेस्क
लखनऊ (Entertainment News)। कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) का 12वां सीजन शुक्रवार को खत्म हो गया। अंतिम दिन शुक्रवार को केबीसी (KBC) कर्मवीर का टर्न था। इस बार भारतीय सेना के दो परमवीर चक्र विजेता सैनिक आफिसर इस शो का हिस्सा थे। दोनों ने ही 1999 के कारगिल युद्ध (Kargil War) में हिस्सा लिया था। इस युद्ध में वीरता के लिए चार लोगों को देश का सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र मिला था। इनमें दो जीवित परमवीर चक्र विजेता आज शो में आए थे। दो सैनिक आफिसर, जिन्हें परमवीर चक्र मिला था, वे इस युद्ध में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। शो के अंतिम दिन इन दोनों कर्मवीरों ने कारगिल युद्ध के समय का विस्तार से वर्णन किया, जिसे सुनकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। शो की समाप्ति पर बिग बी (Big B) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने दो महत्वपूर्ण बातें कहीं जिन्हें जानना हम सभी के लिए जरूरी है।
कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के 12वें सीजन में शुक्रवार को दो परमवीर चक्र विजेताओं सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय कुमार ने कारगिल युद्ध (Kargil War) के दौरान अपनी वीरता के किस्से सुनाए। कारगिल युद्ध (Kargil War) के ये दो जीवित परमवीर चक्र विजेता हैं। बाकी दो परमवीर चक्र विजेता युद्धभूमि में शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत यह सर्वोच्च सैनिक सम्मान मिला था। ये दोनों अमर वीर थे-कैप्टन विक्रम बत्रा और कैप्टन मनोज पांडेय।
दोनों परमवीरों ने विस्तार से बताया कि किस तरह उन्होंने दुश्मनों के छक्के छुड़ाए थे। सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव को कारगिल युद्ध में टाइगर हिल और सूबेदार संजय कुमार को फ्लैट टॉप को दुश्मनों के चंगुल से मुक्त कराकर वहां राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने का गौरव हासिल है। इन दोनों सैनिक अफसरों की कहानियां सुनकर इस बात की जानकारी हुई कि माइनस में चले गए तापमान और उसमें भी तेज बर्फीली हवाओं को झेलते हुए कितनी विषम परिस्थितियों में हमारे सैनिक सीमा की रक्षा करते हैं।
शुक्रवार का दिन केबीसी कर्मवीर का तो था ही। यह कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के 12वें सीजन का अंतिम दिन भी था। बार-बार सैनिकों के साहस की प्रशंसा करते हुए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इस मौके पर दर्शकों से विदा लेते हुए दो महत्वपूर्ण बातें कहीं, उसमें पहली तो ज्ञान की बात है, जबकि दूसरी एक अच्छी सूचना है। इन्हें हम सभी को जानना जरूरी है।
अंतिम एपीसोड में दर्शकों से विदा लेते हुए अमिताभ ने जो दो महत्वपूर्ण बातें कहीं, पहली यह कि यह सीजन कोरोनाकाल में शुरू हुआ था। इस कोरोनाकाल ने हमें यह सिखाया कि प्रकृति और नियति के आगे हम सभी विवश हैं लेकिन इसमें हमें जिस चीज का दामन नहीं छोड़ना चाहिए, वह है-उम्मीद। अगर हम उम्मीद का दामन पकड़े रहेंगे तो बुरा से बुरा वक्त भी गुजर जाएगा। अमिताभ बच्चन ने कहा कि हम लोगों में से कोई नहीं जानता कि कल हमारे साथ क्या होने वाला है लेकिन उम्मीद ऐसी चीज है, जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है कि आगे जो होगा, अच्छा ही होगा।
दूसरी जो महत्वपूर्ण सूचना अमिताभ ने संकेतों में दी वह यह केबीसी का अगला शो भी (जब भी वह आएगा) अमिताभ होस्ट करेंगे। यह सूचना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बीच में यह खबर आई थी कि अमिताभ ने यह घोषणा कर दी है कि वह काम से थक चुके हैं। अब आराम करना चाहते हैं। ऐसे में लोग कयास लगा रहे थे कि केबीसी के निर्माताओं को अगले शो को पेश करने के लिए किसी नए प्रस्तोता की खोज करनी पड़ेगी। लेकिन अमिताभ ने संकेत-संकेत में यह कहा-‘उम्मीद है कि हम अपने दर्शकों से जल्दी ही फिर कनेक्ट होंगे।‘ इसका मतलब यह है कि अमिताभ केबीसी के अगले शो को भी होस्ट करेंगे। निस्संदेह यह एक अच्छी सूचना है। क्योंकि अमिताभ ने केबीसी को जिस लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया है, उतनी लोकप्रियता कोई दूसरा प्रस्तोता शायद ही दिलवा सके।
(केबीसी लोगो -सोनी लिव के सौजन्य से)
Amitabh Bachchan, Kaun Banega Crorepati, KBC




