पद्मभूषण महाकवि गोपाल दास नीरज की प्रतिमा गोमती नगर में स्थापित होगी

लखनऊ। पद्मभूषण महाकवि डॉ. गोपाल दास नीरज की प्रतिमा नीरज चौक गोमती नगर में स्थापित की जाएगी। इसके लिए महापौर संयुक्ता भाटिया व नगर निगम कार्यकारिणी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी ने सीएम, महापौर व नगर निगम कार्यकारिणी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी ने मुख्यमंत्री, महापौर का जताया आभार
हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट के पूर्व संरक्षक पद्मभूषण महाकवि डॉक्टर गोपाल दास नीरज की प्रतिमा नीरज चौक, गोमती नगर में स्थापित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था, जिस पर महापौर संयुक्ता भाटिया व नगर निगम कार्यकारिणी द्वारा प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री, महापौर, सदन और नगर निगम कार्यकारिणी का आभार जताया है।
साभार फोटो:सोशल मीडिया




