खान परिवार में जश्न: 58 साल की उम्र में अरबाज खान बने दूसरी बार पिता, पत्नी शूरा खान ने बेटी को दिया जन्म

Lucknow Focus News Desk: अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज खान के घर खुशियों का माहौल है। उनकी पत्नी शूरा खान ने रविवार, 5 अक्टूबर 2025 को मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। इस खबर से खान परिवार में कई सालों बाद नई खुशियां आई हैं और जश्न का माहौल है।
58 वर्षीय अरबाज खान दूसरी बार पिता बने हैं। शूरा खान को शनिवार सुबह खार इलाके के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उन्होंने बच्ची को जन्म दिया। परिवार लंबे समय से इस नन्ही मेहमान का इंतजार कर रहा था।
अरबाज की दूसरी संतान
गौरतलब है कि अरबाज खान पहले से ही एक बेटे के पिता हैं। उनकी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से उन्हें अरहान खान नाम का एक बेटा है। शूरा खान से यह उनकी पहली संतान है।
बच्ची के जन्म से कुछ समय पहले ही, अरबाज खान ने शूरा के लिए एक ग्रैंड बेबी शावर का आयोजन किया था। इस इवेंट में परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए थे, जिसमें सलमान खान और कई करीबी दोस्त भी मौजूद थे।




