चौदह शहरों में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें : आशुतोष टंडन


FEBRUARY 1, 2021
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की कार्ययोजना पर नगर विकास मंत्री ने की समीक्षा बैठक
लखनऊ फोकस ब्यूरो
लखनऊ (Lucknow News, Electric bus in UP)। नगर विकास निदेशालय में सोमवार को प्रदेश के 14 शहरों में 700 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की कार्ययोजना पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन (Ashutosh Tandon) ने नगरीय परिवहन निदेशालय के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को इन 14 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए अधिक से अधिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में नगरीय परिवहन निदेशालय के तमाम अधिकारी समीक्षा मौजूद रहे।
बसों पर अंकित होगा रूट चार्ट

नगर विकास मंत्री ने परियोजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि लखनऊ समेत अन्य 14 शहरों में संचालित होने वाली बसों पर रूट चार्ट भी अंकित किया जाए, ताकि जनता को सहूलियत रहे। ये रूट चार्ट बसों के पीछे व आगे अंकित किया जाएगा। बता दें कि अभी फिलहाल प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर में 40 वातानुकूलित इलेक्ट्रानिक बसें चल रही हैं।
इन शहरों में इतनी बसों का होगा संचालन-
कानपुर-100,
आगरा- 100,
लखनऊ- 100,
मथुरा-50,
गाजियाबाद- 50,
मेरठ-50,
वाराणसी-50,
अलीगढ़- 25,
बरेली-25,
मुरादाबाद-25,
शाहजहांपुर-25,
गोरखपुर-25,
झांसी-25,
प्रयागराज- 25 बसें।
(स्रोत-प्रेस विज्ञप्ति/सोशल मीडिया)
Ashutosh Tandon, Electric bus in UP, Lucknow News




