देश

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, श्रीलंका को 147 रनों से रौंदा

Lucknow Focus News Desk: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रनों के भारी अंतर से हरा दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत ने लगातार दूसरा एशियन गेम्स गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में भारत ने गोल्ड, श्रीलंका ने सिल्वर और पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 216 रन बनाए, जो एशियन गेम्स इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 48 और ऋचा घोष ने महज 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 49 रनों की पारी खेली।

217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे महज 69 रनों पर ऑल-आउट हो गई। भारत की तरफ से ऑफ-स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में मात्र 6 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं शेफाली वर्मा, श्री चरणी और श्रेयांका पाटिल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Related Articles

Back to top button