देश

अटल जी की 7वीं पुण्यतिथि: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘सदैव अटल’ पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Lucknow Focus News Desk: पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 7वीं पुण्यतिथि पर आज, शनिवार, 16 अगस्त, 2025 को उन्हें देशभर में श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कई केंद्रीय मंत्रियों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दिल्ली स्थित उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वाजपेयी जी को नमन करते हुए कहा, “राष्ट्र के चौतरफा विकास को लेकर उनका समर्पण और सेवा भाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाला है।”

तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक, वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनका पहला कार्यकाल 1996 में 13 दिनों का था। इसके बाद वह 1998 में प्रधानमंत्री बने और 13 महीने तक इस पद पर रहे। साल 1999 में वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने और पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता थे, जिन्होंने अपना प्रधानमंत्री के रूप में अपना पूरा कार्यकाल पूरा किया। उन्हें देश में तेजी से विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाले आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने का श्रेय भी दिया जाता है।

Also Read: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगे सितारे, करीना-प्रियंका से लेकर कमल हासन तक ने दी बधाई

Related Articles

Back to top button