Ayodhya News: अब आध्यात्मिकता के साथ मिलेगा रॉयल सफर का आनंद

Lucknow Focus News Desk: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या अब केवल आस्था और आध्यात्मिकता का केंद्र ही नहीं, बल्कि आधुनिक पर्यटन का नया हब भी बन रही है। सरयू नदी की लहरों पर अब एक लग्जरी बोट ‘टाइम मरीना’ का शानदार आगाज़ हो चुका है, जो खासतौर पर VVIP मेहमानों, विदेशी पर्यटकों और प्रमुख संतों के लिए तैयार की गई है।
क्या है खास इस हाईटेक बोट में?
इस आधुनिक बोट में एक साथ 10 लोग सवार होकर नौका विहार का अनुभव ले सकते हैं।
पूरी तरह वातानुकूलित केबिन
कम्फर्टेबल सीटिंग और आकर्षक इंटीरियर
हर सीट के पास लाइफ जैकेट
उच्चस्तरीय सुरक्षा और डिज़ाइन का बेहतरीन तालमेल
यह बोट न सिर्फ आरामदायक सफर देती है, बल्कि यात्रियों को सरयू की पवित्र लहरों के बीच बैठकर आरती और धार्मिक अनुष्ठानों का सीधा अनुभव भी कराती है।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, रोजगार के खुलेंगे रास्ते
‘टाइम मरीना’ बोट सेवा का मुख्य उद्देश्य अयोध्या को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन आधारित रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन मॉडल को बढ़ावा मिलेगा।
भविष्य की योजना
पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, आने वाले समय में सरयू नदी पर और भी बोट्स, क्रूज़ और वाटर एक्टिविटीज़ शुरू की जाएंगी, जिससे श्रद्धालु और सैलानी धार्मिक अनुभव के साथ-साथ आधुनिक रॉयल एक्सपीरियंस भी ले सकेंगे।
अयोध्या अब उन यात्रियों के लिए भी खास बन गई है जो आस्था और एडवेंचर दोनों की तलाश में हैं। सरयू की लहरों पर सवार ये बोट न केवल नदी की शांति और सौंदर्य से जोड़ेगी, बल्कि अयोध्या के परंपरा और नवाचार के मेल को भी एक नई पहचान देगी।
Also Read: Barabanki News: बेसिक उत्थान संस्थान के स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 160 बच्चों की हुई जांच




