लखनऊ

आदेश: चुनाव के चलते पुलिसकर्मियों की अवकाश पर रोक, अब विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगी छुट्टी

लखनऊ। यूपी में हो रहे उपचुनाव व निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। अब अवकाश किसी विशेष परिस्थितियों में ही स्वीकृत किए जा सकेंगे। इस संबंध में डीजीपी के अनुमोदन से प्रदेश के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के उप चुनाव हैं। इसके अलावा निकाय चुनावों के लिए भी जल्द तिथि घोषित होने की उम्मीद है। ऐसे में पुलिस कर्मियों के अवकाश पर रोक लगाई जाती है। किसी विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे। इस संबंध में एडीजी ने सभी अफसरों को पत्र भेजा है।
फोटो साभार: सोशल मीडिया

Related Articles

Back to top button