उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल में पौधरोपण कर दिया ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ का संदेश

Lucknow Focus News Desk: बाराबंकी जिले के बनीकोडर ब्लॉक के ग्राम छंदवल में संचालित निःशुल्क चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय पौधरोपण अभियान के तीसरे दिन शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने मिलकर स्कूल परिसर में कई पौधे लगाए और “एक धरती, एक स्वास्थ्य” का सार्थक संदेश दिया।

पेड़-पौधे ही हैं पर्यावरण की असली रक्षा कवच: रत्नेश कुमार

बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष व स्कूल प्रबंधक रत्नेश कुमार ने इस अवसर पर कहा, “आज हमारा पर्यावरण संकट में है। मौसम और ऋतुएँ असामान्य रूप से बदल रही हैं। ऐसे में पेड़-पौधे ही हमें प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। यदि हम आज नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।”

शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर किया पौधारोपण
पौधरोपण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विनोद कुमार, शिक्षिका वंदना वर्मा, शारदा रावत, पूनम रत्नाकर, अनिता, सरिता यादव, प्रिया मौर्य, पलक कनौजिया, प्रिंसी वर्मा, सरोज, सरस्वती, जियालाल सहित कई अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर को खास बनाते हुए कई प्रतिभागियों ने पौधे अपनी माँ के नाम पर लगाए, जिससे कार्यक्रम में भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिला।

Also Read: छंदवल के चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 150 बच्चों ने लिया हिस्सा

Related Articles

Back to top button