इन्फोटेनमेन्ट

जल्दी ही आएगी भोजपुरी फ़िल्म ‘पायलिया’, मुहूर्त हुआ सम्पन्न


JANUARY 20, 2021
जल्दी ही आएगी भोजपुरी फ़िल्म ‘पायलिया’, मुहूर्त हुआ सम्पन्न
इन्फोटेनमेंट डेस्क

लखनऊ। हिन्द म्यूजिक वर्ल्ड प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म (Bhojpuri film) ‘पायलिया’ (Payaliya) का भव्य मुहूर्त बुधवार को मुंबई के एबी स्टूडियो में सम्पन्न हो गया। इस फ़िल्म के निर्माता और लेखक उदय सिंह हैं, जबकि निर्देशक शंभू पांडेय हैं। फ़िल्म के मुहूर्त के बाद निर्माता उदय सिंह ने दावा किया कि यह एक साफ-सुथरी और पारिवारिक फ़िल्म होगी। हमारी फ़िल्म को दर्शक अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर देख पाएंगे। फ़िल्म में कोई अश्लीलता नहीं होगी। द्विअर्थी संवाद से भी हम अपनी फिल्म को दूर रखेंगे।

उदय सिंह ने फ़िल्म की कास्ट को लेकर बताया कि फ़िल्म ‘पायलिया’ में रौशनी सिंह, नेहा प्रकाश, प्राची सिंह, संजय यादव, के के गोस्वामी, अनिल धवन, श्रीराज पंडित, गिरीश शर्मा, एसपी सिंह, संजय पांडे और अली खान मुख्य भूमिका में होंगे।

निर्देशक शंभू पांडेय ने कहा कि हम जल्द ही एक बेहतरीन स्क्रिप्ट पर काम करने वाले हैं। इस फ़िल्म की पटकथा दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। हम फ़िल्म को अलग तरीके से प्रजेंट करने वाले हैं। यह भोजपुरी सिनेमा के लिए खास होगी। महिलाओं को यह फ़िल्म खूब पसंद आएगी, क्योंकि कहीं न कहीं फ़िल्म का झुकाव उनकी ओर होने वाला है। गाने सुपर हिट लिखे गए हैं। प्यारे लाल कवि, सुमित चन्द्रवंशी और शेखर गीतकार हैं। संगीतकार अमन श्लोक और अनुज तिवारी हैं। डीओपी विजय महाजन का और एक्शन गब्बर सिंह का होगा। इसके अलावा पटकथा और संवाद रुस्तम अली चिश्ती ने तैयार किया है।
(स्रोत-प्रेस विज्ञप्ति। फोटो-सोशल मीडिया)

Related Articles

Back to top button