भोजपुरी गाना ‘अईहा एतवार के जा झार के’ लगा रहा है पानी में आग


रानी चटर्जी और आदित्य मोहन की जोड़ी मचा रही धमाल
DECEMBER 25, 2020
इन्फोटेनमेंट डेस्क
लखनऊ। भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri film) की दिलकश अभिनेत्री रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) और फिल्म स्टार आदित्य मोहन (Aditya Mohan) का एक एक आइटम सांग (Rani chatterjee item song) आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहा है। यह खूब वायरल हो रहा है। इसने भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के गाना प्रेमियों को बेकरार कर दिया है।
रानी चटर्जी और आदित्य मोहन के बीच का यह गाना है-‘अईहा एतवार के जा झार के’। Aiha etwar ke jaa jhaar ke..इसको भोजपुरी सिनेमा के कद्रदान खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को संस्काrर आर्ट्स इंटरनेशनल के यूट्यूब चैनल से ने रिलीज किया है। यह बहुत ही जल्दी वायरल हो गया है।
आप सोच सकते हैं कि आखिर गाने में ऐसा क्या है, जो यह इतना लोकप्रिय हो रहा है। दरअसल इस गाने में रानी और आदित्य की केमिस्ट्री खूब जमी है। यह गाना ‘परिवार के बाबू’ फिल्म का है, जिसे रानी चटर्जी ने ही अपने सुरीले सुर में गाया है। गाने के संगीतकार मधुकर आनंद हैं।
इस गाने और फिल्म से रानी और आदित्य को बहुत उम्मीदें हैं। भोजपुर सिनेमा के कई पंडित भी इस फिल्म के अच्छा बिजनेस करने की भविष्यवाणी कर चुके हैं। आने वाले दिनों में क्या होता है, यह तो भोजपुरी सिनेमा के दर्शक ही बताएंगे।
यह अभी भविष्य के गर्भ में है। फिलहाल इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। यह लोगों की जुबान पर चढ़ गया है।
(फोटो सौजन्य -संस्कार आर्ट्स इंटरनेशनल)




