उत्तर प्रदेश
पहली परीक्षा में पास हो गए भूपेंद्र चौधरी

लखनऊ। गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव जीतकर अमन गिरी ने यह सीट भाजपा की झोली में डाल दी है। उनके पिता अरविंद गिरी के निधन से यह सीट खाली हुई थी। अमन ने अपने प्रतिद्वंद्वीं सपा के विनय तिवारी को हरा दिया। यह चुनाव नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के लिए कड़ी परीक्षा का चुनाव था। बतौर प्रदेश अध्यक्ष यह उनका पहला चुनाव था। यह सीट जीतने से भाजपा में भूपेंद्र चौधरी की इज्जत बढ़ गई है।
रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में ढोल-आतिशबाजी के साथ-साथ खूब मिठाई खिलाई गई। वहां पर सभी ने यह बात कही कि यह जीत अमन की तो है ही भूपेंद्र चौधरी की भी है। अगर यह सीट हाथ से निकल जाती तो बड़ी बदनामी होती।
(फोटो साभार-सोशल मीडिया)




