योगी को लिखे इस पत्र में कही गई हैं बड़ी कड़वी बातें


DECEMBER 31, 2020
लखनऊ फोकस डेस्क
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तमाम लोग पत्र लिखते रहते हैं। उनमें से कई पत्र तीखे भी होते हैं। लेकिन इस पत्र की बात दूसरी है। इस पत्र में उनसे भारी नाराजगी जताई गई है। पत्र में मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के लिए बहुत कड़वी बातें कही गई हैं। इस पत्र की अफसरों में बड़ी चर्चा है।
योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक पत्र बहुत चर्चा में है। यह पत्र कई पूर्व नौकरशाहों ने लिखा है। इन नौकरशाहों में पूर्व सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन, पूर्व विदेश सचिव निरुपमा राव, प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार टीकेए नायर के नाम प्रमुख हैं।
यह पत्र नौकरशाहों के बीच तो चर्चा में है ही, राजनीतिक हल्कों में भी इस पर खूब बातचीत हो रही है। इस पत्र में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि वह अपने लव जिहाद विरोधी अध्यादेश को तुरंत वापस लें। क्योंकि इसके आने के बाद से प्रदेश के सांप्रदायिक सौमनस्य को खतरा है। पत्र में यह भी कहा गया है कि उनके कार्यकाल में प्रदेश नफरत की राजनीति का केंद्र बन गया है। इस पत्र के संबंध में प्रदेश सरकार की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
(फोटो-फेसबुक)
CM, Yogi, Yogi Aditya Nath CM




