uncategorized

बड़ा बयानः उत्‍तरी कमान के प्रमुख बोले, पीओके वापस लेने को सेना तैयार,आदेश का है इंतजार

जम्मू और कश्मीर। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्‍होंने मंगलवार को कहा कि भारतीय सेना गुलाम कश्मीर (पीओके) को वापस लेने को तैयार है, बस हमें सरकार के आदेश का इंतजार है।

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना भारत सरकार द्वारा दिए गए किसी भी आदेश को पूरा करेगी। जब भी इस तरह के आदेश दिए जाएंगे, हम इसके लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम को लेकर समझौते पर उत्तरी सेना के कमांडर उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सेना हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार है कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम की समझ कभी न टूटे क्योंकि यह दोनों देशों के हित में है, लेकिन अगर कभी भी टूटा तो हम उन्हें करारा जवाब देंगे।

सीमा पार लॉन्चपैड पर बैठे हैं लगभग 160 आतंकी
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सीमा पार लॉन्चपैड पर लगभग 160 आतंकी बैठे हैं। लगभग 170 अज्ञात आतंकी सेना के पास सूचीबद्ध हैं, जिन्हें आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का काम सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी हथियारों की कमी का सामना कर रहे हैं और पड़ोसी देश पिस्तौल, ग्रेनेड और ड्रग्स की खेप भेज रहा है।

अग्निवीरों को लेकर सरकार और सेना की है व्‍यापक योजना
अग्निवीरों को लेकर सरकार और सेना की व्‍यापक योजना के बारे में उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि देश में 25 वर्ष से कम आयु के 50 प्रतिशत से अधिक लोग हैं। यदि हम उन्हें अग्निवीरों के रूप में लेते हैं, उन्हें पढ़ाते हैं और उन्हें वापस भेजते हैं तो उनमें से कुछ को वापस भेज सकेगे, उनमें से कुछ को अर्धसैनिक बलों और पुलिस बलों में भेजा जाएगा और बाकी खुद का रोजगार कर कर सकेंगे।

फोटो साभार: सोशल मीडिया

Related Articles

Back to top button