बिग बॉस 19: अभिषेक बजाज की ‘एक गलती’ से पूरा घर हुआ नॉमिनेट, तान्या मित्तल से हुई तीखी बहस; माहौल हुआ गर्म

Lucknow Focus News Desk: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर गुजरते एपिसोड के साथ और अधिक रोमांचक होता जा रहा है। दोस्ती और प्यार के बीच, घर में झगड़े और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थम नहीं रहा है। हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज की एक बड़ी गलती ने घर का पूरा माहौल बदल दिया है, जिसके चलते पूरा घर उनके खिलाफ खड़ा हो गया है।
नॉमिनेशन टास्क में हुई गलती
मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो के अनुसार, नॉमिनेशन टास्क के दौरान अभिषेक बजाज और अशनूर कौर से एक ऐसी गलती हो गई, जिसके परिणामस्वरूप घर के सभी सदस्य नॉमिनेशन के घेरे में आ गए। इस सामूहिक नॉमिनेशन से बाकी कंटेस्टेंट्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया।
उनके दोस्त फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना भी अपना आपा खोते दिखे। फरहाना ने चिल्लाकर कहा, “तुम दोनों का दिमाग खराब है क्या?” वहीं, गौरव ने अशनूर को झिड़कते हुए कहा कि “तुम सबसे बड़ी बच्ची हो, मेरी टीम बच्चों की लगती है।”
अभिषेक और तान्या के बीच चरम पर पहुंची बहस
बात तब और बिगड़ गई जब नीलम गिरी ने अभिषेक पर ताना मारा कि उन्हें अपनी गलती पर जरा भी अफसोस नहीं है, और उन्होंने घर का काम न करने का एलान कर दिया।
इसी बीच, तान्या मित्तल ने अभिषेक पर भड़कते हुए कहा, “कम से कम अशनूर ने तो सॉरी बोला, लेकिन तुम तो जबरदस्ती गले मिलना चाहते हो।” तान्या के मुंह से निकली एक गाली (बीप किया गया) सुनते ही अभिषेक अपना आपा खो बैठे, और दोनों के बीच बहस चरम पर पहुँच गई।
डबल एविक्शन से भी विवाद
इस वीकेंड पर शो से दो प्रतियोगी बसीर अली और नेहल चुडासमा बाहर हो गए हैं। हालांकि, बसीर-नेहल के इस डबल एविक्शन से भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहाँ कई यूजर्स एविक्शन के लिए नेहल को जिम्मेदार मान रहे हैं।




