Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में एंट्री करेगी आवेज दरबार और नगमा मिराजकर

Lucknow Focus News Desk : सलमान खान का सुपरहिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। शो का प्रीमियर 24 अगस्त की रात 10:30 बजे होगा। फैन्स बेसब्री से कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने प्रोमो रिलीज कर एक बड़ा सरप्राइज दिया है।
सोशल मीडिया कपल करेगा एंट्री
शो के नए प्रोमो में झलक मिली है कि इस बार घर के अंदर पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कपल आवेज दरबार और नगमा मिराजकर भी नजर आने वाले हैं। प्रोमो में दोनों को डांस करते दिखाया गया है, हालांकि चेहरों को छिपाने की कोशिश की गई है। लेकिन फैंस समझ गए कि यह जोड़ी वही है जिसे लाखों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।
कौन हैं आवेज दरबार?
मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के छोटे बेटे
गौहर खान के देवर (गौहर उनके बड़े भाई की पत्नी हैं)
इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन+ फॉलोअर्स
कंटेंट क्रिएटर, डांसर और कोरियोग्राफर
पहले रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी नजर आ चुके हैं
अपनी खुद की डांस अकादमी भी चलाते हैं
नगमा मिराजकर की पॉपुलैरिटी
टिकटॉक से करियर की शुरुआत
इंस्टाग्राम पर 7.8 मिलियन फॉलोअर्स
फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए मशहूर
शानदार डांसर और यूट्यूबर, व्लॉग्स भी करती हैं शेयर
उन्हें यो यो हनी सिंह और कुशा कपिला जैसे सेलेब्स भी फॉलो करते हैं
फैन्स की दीवानगी
आवेज और नगमा की जोड़ी सोशल मीडिया पर पहले से ही हिट है। फैंस इनकी केमिस्ट्री को बेहद पसंद करते हैं। अब बिग बॉस के घर में यह कपल एक साथ नजर आएगा, जिससे एंटरटेनमेंट और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। प्रोमो पर फैन्स लगातार प्यार बरसा रहे हैं और शो के प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं।




