इन्फोटेनमेन्ट

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का वीडियो वायरल, लुक्स को लेकर फिर हुईं ट्रोलिंग का शिकार

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है उनका एक लेटेस्ट वीडियो, जिसमें वो अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, जहां कुछ फैंस उन्हें प्यार और तारीफ दे रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स उनके लुक्स और बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करण सिंह ग्रोवर बिपाशा का बाहर इंतजार कर रहे होते हैं। कुछ ही देर में बिपाशा बाहर आती हैं और दोनों एक साथ निकलते हैं। इस दौरान बिपाशा येलो वन-स्ट्रैप मिनी ड्रेस, व्हाइट शर्ट और मैचिंग हाई हील्स में नजर आईं। उन्होंने येलो बैग, सनग्लासेज़ और मिडिल-पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ अपना लुक पूरा किया। वहीं करण ने व्हाइट अटायर और ब्लैक-व्हाइट शूज़ पहना हुआ था।

हालांकि, बिपाशा के इस लुक को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें बढ़े वजन को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने सवाल किया, “क्या वो दोबारा प्रेग्नेंट हैं?” वहीं, किसी ने उनकी चाल पर तंज कसते हुए लिखा, “इनका चलने का अंदाज़ अजीब है।” एक अन्य यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि बिपाशा “बॉडीबिल्डर” लग रही हैं।

वहीं दूसरी ओर, बिपाशा के फैंस उनके इस वीडियो पर प्यार और सपोर्ट भी दिखा रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें ‘ब्यूटीफुल’ और ‘इंस्पायरिंग’ बताया। बिपाशा के फॉलोअर्स का कहना है कि वह जिस तरह से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस कर रही हैं, वो काबिले तारीफ है।

बता दें कि बिपाशा बसु ने साल 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। बिपाशा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं और मदरहुड को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं।

ट्रोलिंग के बावजूद बिपाशा अपने आत्मविश्वास और पॉज़िटिविटी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने पहले भी ऐसे निगेटिव कमेंट्स पर ध्यान न देते हुए खुद को और अपनी फैमिली को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Back to top button