देश

11 साल में 6 से 19 राज्यों तक पहुंची BJP, लेकिन इन 5 राज्यों में अब भी सरकार बनाने का सपना अधूरा

Lucknow Focus News Desk: कल यानि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। उनके राजनीतिक जीवन का सफर शून्य से शिखर तक का रहा है। जब से उन्होंने राजनीति में कदम रखा है, उन्होंने सिर्फ जीत का स्वाद चखा है। पिछले 11 सालों से वह केंद्र की सत्ता में हैं, और इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का राजनीतिक ग्राफ लगातार बढ़ा है।

मोदी सरकार के 11 साल: BJP का बढ़ता कद

2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे, तब देश के सिर्फ 6 राज्यों में एनडीए की सरकार थी, जिसमें से 5 में बीजेपी अकेले सत्ता में थी। तब देश की केवल 19.5% आबादी पर बीजेपी का शासन था।

आज, 11 साल बाद, बीजेपी 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में सत्ता पर काबिज है, जिनमें से 10 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (दिल्ली) में उसकी अकेले की सरकार है। ये आँकड़े बीजेपी की बढ़ती राजनीतिक ताकत को दर्शाते हैं।

उन 5 राज्यों में जहां नहीं है सरकार:

हालांकि, बीजेपी के लिए अभी भी कुछ राज्य हैं जहाँ सत्ता हासिल करना एक चुनौती बना हुआ है। ये राज्य हैं:

  • पश्चिम बंगाल
  • पंजाब
  • केरल
  • तेलंगाना
  • तमिलनाडु

इनमें से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में अगले साल 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

राज्यों में पहली बार बनी सरकार

पिछले 11 सालों में बीजेपी ने कई राज्यों में पहली बार सत्ता का स्वाद चखा है, जिनमें हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्य शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button