देश
पूरे एक हफ्ते चलेगा भाजपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम


नई दिल्ली। भाजपा का स्थापना दिवस गुरुवार को पूरे देश में पार्टी धूमधाम से मनाएगी। इस अवसर पर दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इस मौके पर सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। इस बार पार्टी का यह प्लान है कि पार्टी के सभी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और विधायक पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। इसके अलावा डिजिटल माध्यमों से प्रचार करने के साथ वालपेंटिंग और स्लोगन राइटिंग के जरिये भी प्रचार किया जाएगा।
(फोटो सौजन्य-सोशल मीडिया)



