हेल्थ एंड वेलनेस

हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है चेतावनी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Lucknow Focus News Desk: आजकल की व्यस्त और असंतुलित जीवनशैली के कारण दिल से जुड़ी बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। अनियमित दिनचर्या, तनाव और अस्वस्थ खानपान जैसे कारणों से हार्ट अटैक का खतरा पहले की तुलना में कहीं अधिक बढ़ गया है। ऐसे में दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए न केवल संतुलित डाइट जरूरी है, बल्कि जीवनशैली में सुधार करना भी बेहद अहम है।

हार्ट अटैक से पहले दिख सकते हैं ये लक्षण

सीने में दर्द या भारीपन

अगर आपको बार-बार सीने में दबाव, जकड़न या भारीपन महसूस हो रहा है, तो इसे केवल गैस या एसिडिटी समझकर नजरअंदाज न करें। यह दिल में गड़बड़ी का शुरुआती संकेत हो सकता है और समय रहते जांच कराना जरूरी है।

बाएं हाथ में दर्द या सुन्नपन

अक्सर हार्ट अटैक से पहले लोगों को बाएं हाथ में दर्द, झनझनाहट या सुन्नता का अनुभव होता है। ये लक्षण शरीर की तरफ से मिलने वाली गंभीर चेतावनी हो सकते हैं कि दिल ठीक से काम नहीं कर रहा।
कंधे, गर्दन या पीठ में असामान्य दर्द

अगर बिना किसी ठोस वजह के कंधे, गर्दन, ऊपरी पीठ या कमर में दर्द हो रहा है, तो इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। यह भी दिल के स्वास्थ्य से जुड़ा संकेत हो सकता है, खासकर तब जब दर्द अचानक शुरू हो और आराम करने पर भी ठीक न हो

क्या करें?

इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की बजाय, डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है। साथ ही, नियमित व्यायाम, पौष्टिक आहार और तनाव को कम करने की आदतें अपनाकर दिल की सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button