देश

बूस्टर डोज से मिलेगा टीका निर्माता कंपनियों की कमाई को बूस्टर डोज


तीसरी डोज लगवाने के लिए चुकानी होगी टीके की कीमत
नई दिल्ली। आगामी 10 अप्रैल से सभी ऐसे नागरिक, जो कोरोनारोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं और जिन्हें दूसरी खुराक लिए 90 दिन बीत चुके हैं, इसकी बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। इस कोरोनारोधी अभियान से टीके का निर्माण करने वाली कंपनियों की कमाई को जबरदस्त उछाल आने की उम्मीद है, क्योंकि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोगों को टीके की कीमत चुकानी होगी।
इस साल अप्रैल के पहले हफ्ते तक देश के 87 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना टीके की दूसरी खुराक लग चुकी है लेकिन बूस्टर डोज इनमें से केवल ढाई फीसदी लोगों ने ही लगवाया है। ऐसे में इस बात की उम्मीद है कि भारी संख्या में लोग कोरोनारोधी टीके की बूस्टर डोज लगवाएंगे।
उम्मीद की जा रही है कि बूस्टर डोज की कीमत रु. 600 (छह सौ रुपये) के आसपास रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button