इन्फोटेनमेन्ट

‘बॉर्डर 2’ का काउंटडाउन शुरू: सनी देओल, वरुण धवन के साथ इस दिन करेंगे टीज़र लॉन्च

Lucknow Focus News Desk: अगले साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक, सनी देओल अभिनीत वॉर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। फिल्म का इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 6 दिन बाद यानी 16 दिसंबर 2025 को फिल्म का टीज़र लॉन्च किया जाएगा।

टीज़र लॉन्च के लिए 16 दिसंबर का दिन इसलिए चुना गया है क्योंकि इस दिन विजय दिवस भी होता है, जो फिल्म के विषय (वॉर ड्रामा) के लिए एकदम सही है। टीज़र लॉन्च इवेंट में मुख्य अभिनेता सनी देओल, उनके साथ फिल्म में नज़र आने वाले दो नए फौजी वरुण धवन और अहान शेट्टी मौजूद रहेंगे। इन अभिनेताओं के साथ-साथ डायरेक्टर अनुराग सिंह और प्रोड्यूसर भूषण कुमार तथा निधि दत्ता भी मंच साझा करेंगे। खबर है कि कास्ट का हिस्सा दिलजीत दोसांझ इस इवेंट में शायद मौजूद न रहें। 16 दिसंबर को टीज़र लॉन्च के साथ ही फिल्म का धांसू प्रमोशनल कैंपेन भी शुरू कर दिया जाएगा।

नई कास्ट और रिलीज़

‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ की तारीख 23 जनवरी 2026 है, जो रिपब्लिक डे वाले वीकेंड में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बार फिल्म की पूरी टीम बदल दी गई है। नए फौजी के रूप में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ को कास्ट किया गया है।

फैन स्क्रीनिंग की योजना

नई रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने टीज़र लॉन्च को देशव्यापी इवेंट बनाने के लिए एक ही डेट पर कई शहरों में फैन स्क्रीनिंग प्लान की है। मुंबई के अलावा, बिहार के पूर्णिया, दिल्ली, हैदराबाद और चंडीगढ़ में भी फैंस को टीज़र दिखाया जाएगा। मेकर्स का मानना है कि इस व्यापक एंगेजमेंट से फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ेगा।

सनी देओल की आगामी फिल्में: इस साल उनकी ‘जाट’ रिलीज हो चुकी है। अगले साल 2026 में ‘बॉर्डर 2’ के बाद उनकी ‘गबरू’ और दिवाली के लिए ‘रामायण’ भी शेड्यूल है।

Related Articles

Back to top button