इन्फोटेनमेन्ट

‘बॉर्डर 2’ टीज़र ने मचाया धमाल: फैंस बोले ‘पूरा वॉलकैनो लगा दिया’, सनी देओल फिर से छाए

Lucknow Focus News Desk: बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र आज विजय दिवस के खास मौके पर रिलीज़ हो गया है। मेकर्स ने टीज़र जारी कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी ज़बरदस्त तारीफ हो रही है। अगले साल रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का इंतज़ार फैंस को बेसब्री से है।

दमदार कास्ट और टीज़र रिएक्शन

फिल्म में सनी देओल एक बार फिर मेजर कुलदीप सिंह चाँदपुरी के किरदार में नज़र आएंगे। उनके साथ इस बार अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी लीड रोल में हैं।

टीज़र देखने के बाद फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या टीजर है, पूरा फायर नहीं वॉलकैनो लगा दिया, बिल्कुल मास्टरपीस।” वहीं, दूसरे फैन ने सनी देओल की डायलॉग डिलीवरी को “फायर” बताया, और एक अन्य ने लिखा, “आवाज कहाँ तक जानी चाहिए… लाहौर तक।”

टीज़र लॉन्च इवेंट पर अभिनेता सनी देओल भावुक होते दिखे। यह पिता को खोने के बाद उनका पहला सार्वजनिक इवेंट था।

फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस में ‘बॉर्डर 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज़ बना हुआ है और अब टीज़र ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है।

Related Articles

Back to top button