उत्तर प्रदेश

पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर मंथन

 

उ.प्र. उर्दू अकादमी में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का समापन

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। उ0प्र0 उर्दू अकादमी की गोल्डन जुबली समारोह के तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत उर्दू पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने के संदर्भ में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार के आज दूसरे समापन दिवस पर अकादमी में उर्दू पत्रकारिता से जुड़े पत्रकारों और देश के विभिन्न भागों से आये उर्दू विशेषज्ञों ने मौजूदा चुनौतियों पर मंथन किया।

पहले सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रो0 अहमद महफ़ूज़ ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि उर्दू पत्र्रकारिता के इतिहास के 200 साल पूरे होने और उर्दू अकादमी के 50 साल पूरे होने पर सेमिनार का आयोजन कर के अकादमी ने एक बड़ा काम अंजाम दिया है। पत्रकारिता का क्षेत्र हमारी ज़िदगी के लिए बहुत ज़रूरी और लाभकारी है क्योंकि पत्रकार वो व्यक्ति होता है जो समाज और संस्कृति की नब्ज़ की पहचान करता है और जीवन को बेहतर बनाने में बहुत अहम ज़िम्मेदारी निभाता है।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 रज़ीउर्रहमान ने कहा कि जश्ने उर्दू अकादमी और 200 साला पत्रकारिता के सिलसिले में आयोजित उर्दू सहाफत सेमिनार बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। इस सेमिनार के आयोजन से उर्दू पत्रकारिता का एक नया इतिहास तैयार होगा।

दूसरे सत्र में अध्यक्षता प्रो0 शम्सुल हुदा (हैदराबाद), प्रो आफ़ताब अहमद आफ़क़ी (बनारस) तथा प्रो0 मो0 अली जौहर ने की।

 

इनके साथ ही डा0 फाज़िल अहसन हाशमी (लखनऊ), प्रो0 शफ़ीक़ अशरफ़ी (लखनऊ), प्रो0 शाफ़े किदवई (अलीगढ़), डा0 इदरीस अहमद (दिल्ली), डा0 दरख़शां ताजवर (गोरखपुर), डा0 अकबर अली बिलग्रामी (लखनऊ), डा0 लईक अहमद (वाराणसी), डा0 नूरैन अली हक़ (दिल्ली), डा0 मो0 ताहिर (आज़मगढ़), डा0 रज़ी शहाब (वेस्ट बंगाल), डा0 अब्दुल रहमान (प्रयागराज), डा0 साक़िब इमरान (दिल्ली), प्रो0 मज़हर मेहदी हुसैन (दिल्ली), डा0 वज़ाहत हुसैन रिज़वी (लखनऊ), प्रो0 नदीम अहमद (दिल्ली), मो0 मुरसलीन (आज़मगढ़), डा0 सलीम अहमद (लखनऊ), डा0 शकील अहमद (मऊ), डा0 मुशीर अहमद (दिल्ली), डा0 मो0 अख़्तर (हैदराबाद), डा0 शाह आलम (दिल्ली), डा0 खुशतर ज़रीन मलिक (दिल्ली), डा0 जावेद आलम (दिल्ली) और डा0 मो0 शारिक़ (अलीगढ़) ने अपने शोध पत्र भी पढ़े।

 

Related Articles

Back to top button