विशेष

विवाह पंचमी 28 को : माता सीता व श्रीराम की पूजन से कुंवारी कन्या को मनचाहा वर, विवाहितों का दांपत्य जीवन होता है सुखद

लखनऊ। भगवान राम और माता सीता के विवाह के अवसर पर विवाह पंचमी का पर्व अबकी बार 28 नवंबर सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन सिद्धि योग एवं रवि योग होने से इस पर्व का महत्व काफी बढ़ गया है। स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र, अलीगंज के ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार इस साल मार्ग शीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की विवाह पंचमी तिथि 27 नवंबर को शाम 4ः25 से शुरू हो रही है और 28 नवंबर को दोपहर 1ः35 बजे समाप्त हो रही है, इसलिए उदया तिथि के अनुसार, इस साल विवाह पंचमी 28 नवंबर सोमवार को ही मनाया जाएगा।

जीवन में आती है सुख, शांति, प्रेम और सकारात्मकता
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दिन मंदिरों में धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। विवाह पंचमी के दिन माता सीता और श्रीराम की विधि-विधान से पूजा करने से विवाह में आने वाली सारी बाधाएं दूर होती हैं। कुंवारी कन्या यदि पूरे मन से सीता-राम की पूजा करती हैं तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। इस दिन अनुष्ठान कराने से विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय बनता है। वैवाहिक जीवन में आ रही बाधा, रूकावट या समस्या खत्म हो जाती है। जीवन में सुख, शांति, प्रेम और सकारात्मकता आती है।

फोटो साभार: सोशल मीडिया

Related Articles

Back to top button