इन्फोटेनमेन्ट

‘मुझे बॉस कहिए’, पहले ही दिन तान्या मित्तल बनीं चर्चा का केंद्र, बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत

Lucknow Focus News Desk: बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है, और पहले ही दिन से एक कंटेस्टेंट सभी के बीच सुर्खियों में आ गई हैं और वो हैं तान्या मित्तल। अपने तीखे तेवर और विवादित बयानों के चलते तान्या ने शो की ओपनिंग में ही सबका ध्यान खींचा है। लेकिन अब यही बयानबाज़ी उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग की ओर ले जा रही है।

‘मुझे ‘बॉस’ कहें, नाम लेकर न बुलाएं’

तान्या ने बिग बॉस हाउस में एंट्री लेते ही घरवालों को साफ कह दिया कि उन्हें ‘तान्या’ नहीं, बल्कि ‘बॉस’ या ‘मैम’ कहकर बुलाया जाए। उनका दावा था कि उनके परिवार वाले भी उन्हें यही कहकर संबोधित करते हैं। यह बयान सामने आते ही ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मीम्स और ट्रोल्स की बाढ़ आ गई।

तान्या ने कहा, ‘महिलाओं को सम्मान मांगना पड़ता है, और मैं 50 की उम्र तक इंतजार नहीं करूंगी। अगर मुझे लोगों से ‘बॉस’ कहलवाना है, तो मैं कहूंगी।‘ इस स्टेटमेंट को लेकर उन्हें कई यूज़र्स ने ‘शो-ऑफ’ और ‘क्रिंग’ कहकर ट्रोल किया।

बॉडीगार्ड्स और कारों पर भी दिए बड़े दावे

तान्या ने दावा किया कि वे हमेशा सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ ट्रैवल करती हैं। उन्होंने कहा मेरे गार्ड्स ने कुंभ मेले में 100 लोगों को बचाया था, यहां तक कि पुलिसवालों को भी। उन्होंने आगे जोड़ा कि उनका परिवार हमेशा सुरक्षा के घेरे में रहा है और उनके पास चार कारें हैं।

नेटिज़न्स ने इन दावों को लेकर जमकर मज़ाक उड़ाया और कई ने पूछा, अगर आप घर से बाहर ही नहीं निकलीं, तो बॉडीगार्ड्स और कारों की ज़रूरत किसलिए?

अशनूर कौर से भिड़ंत, फिर पीठ पीछे की बुराई

शो के पहले ही दिन तान्या की अशनूर कौर से बहस हो गई। इसके बाद तान्या घर के बाकी सदस्यों के पास जाकर अशनूर की बुराई करती दिखीं और उन्हें ‘बदतमीज़’ तक कह डाला। जवाब में अशनूर ने भी तान्या की कथनी और करनी पर सवाल उठाते हुए कहा, “पहले कहती हैं घर से बाहर नहीं निकलीं, फिर कहती हैं उनके पास बॉडीगार्ड्स और चार कारें हैं!”

Related Articles

Back to top button