लखनऊ

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में रविवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर चौराहे से एक मौन कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च महर्षि वाल्मीकि चौक तक पहुँचकर वहाँ सभी शहीदों और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ सम्पन्न हुआ।

कैंडल मार्च का आयोजन समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह, व्यापारी नेता पवन मनोच, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, प्रवक्ता दीपक रंजन, प्रवक्ता फ़ख़रूक़ हसन चाँद सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

मार्च के दौरान लोगों ने मौन रहकर देश के शहीदों को सम्मानित किया और आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देना था, बल्कि समाज में एकता और देशभक्ति का संदेश फैलाना भी था।

Related Articles

Back to top button