लखनऊ

कायस्थ महासभा के रंगारंग कार्यक्रम में बंधा समां

(कायस्थ महासभा के रंगोत्सव कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।)

लखनऊ फोकस ब्यूरो

लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आज उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रगुप्त भगवान की स्तुति से हुआ, कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने अपने स्वागतीय उद्बोधन में कहा कि आज कायस्थ समाज को तमाम क्षेत्रों के साथ साथ राजनीति में भी पूरी भागीदारी लेनी होगी तभी समाज आगे बढ़ पायेगा।

मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक ने अपने संबोधन में आश्वस्त कराया कि जल्दी ही कायस्थ समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए सशक्त तरीके से प्रयास करूंगा इसके साथ ही उन्होंने कायस्थ समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रमो में समाज के कलाकारों डीके श्रीवास्तव, पर्णिका श्रीवास्तव, यतीश निगम, सान्वी निगम ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति में निधि श्रीवास्तव ने अपने दल के साथ अवध की होली से समां बांध दिया।

उक्त अवसर पर हृदय नारायण श्रीवास्तव, ज्योत्सना श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, नीरा सिन्हा वर्षा, कुलदीप खरे, आदि सहित समाज के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप खरे ने किया। अंत में नगर अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

Related Articles

Back to top button