उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘बालवाटिका हस्तपुस्तिका’ का किया विमोचन

SCERT द्वारा अनुमोदित यह हस्तपुस्तिका अब ईसीसीई एजुकेटर और शिक्षामित्रों को कराया जायेगा उपलब्ध

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश में पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोकभवन में ‘राज्य अध्यापक सम्मान’ समारोह के अवसर पर ‘बालवाटिका हस्तपुस्तिका’ का विमोचन किया। यह हस्तपुस्तिका 5 से 6 वर्ष के बच्चों के खेल-आधारित और अनुभवात्मक सीखने की प्रक्रिया को सशक्त बनाएगी और शिक्षकों के लिए मार्गदर्शक का कार्य करेगी।

बता दें कि SCERT द्वारा अनुमोदित यह हस्तपुस्तिका अब सभी ईसीसीई एजुकेटर और शिक्षामित्रों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे कक्षा में क्रियात्मक और खेल-आधारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें।

 

मुख्य बिंदु

  1. बच्चों की स्कूली तैयारी को मजबूत करने के लिए 70,000 से अधिक बालवाटिकाएं सक्रिय रूप से संचालित।
  2. हस्तपुस्तिका ईसीसीई एजुकेटर और शिक्षामित्रों के लिए विशेष मार्गदर्शक।
  3. बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा।
  4. बालवाटिकाओं में उपलब्ध सुविधाएँ जैसे शैक्षिक सामग्री, बाल मैत्रिक फर्नीचर, आउटडोर प्ले मटेरियल, गतिविधि आधारित किट (वंडरबॉक्स), स्टेशनरी और लर्निंग कॉर्नर की उपलब्धता।
  5. सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के माध्यम से माता-पिता और स्थानीय समाज की सक्रिय भागीदारी।

Related Articles

Back to top button