उत्तर प्रदेश

अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन, राम मंदिर निर्माण कार्य की ली जानकारी

Lucknow Focus News Desk: अयोध्या यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। उन्होंने हनुमंतलला को श्रद्धा अर्पित की और वहां मौजूद गद्दीनशीन महंत व अन्य संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

हनुमानगढ़ी के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री रामजन्मभूमि पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीरामलला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर निर्माण के अंतिम चरण के कामों की बारीकी से जानकारी ली।

इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें निर्माण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को आस्था और निर्माण कार्य की प्रगति के संकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

Also Read:  ‘जल्द अंतरिक्ष में होगा भारत का अपना स्पेस स्टेशन’, इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन का बड़ा ऐलान

Related Articles

Back to top button