लखनऊ

मेले में बच्चों ने दीं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां

लखनऊ फोकस ब्यूरो

लखनऊ। वाल्मीकि महोत्सव मेला 2023 के अंतर्गत सोमवार को वाल्मीकि महोत्सव मेला समिति द्वारा 5 से 15 आयु वर्ग के  बच्चों की फिल्मी  गीतों पर  एकल  नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं। इसमें मदर  सेवा संस्थान के 15 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें वैष्णवी मिश्रा, परी, पलक कनौजिया, अंजलि,  सुहानी आदि शामिल रहीं।  वहीं, रोहित, शिवाय एवं  विशाल ने मनमोहक अंदाज में झांकियों का प्रस्तुतीकरण किया।

इस कार्यक्रम मे मेला समिति के अध्यक्ष नरेश वाल्मीकि, रामनरेन्द्र दीवान, ऋषि कुमार वाल्मीकि, परविन्द घावरी, कमल वाल्मीकि, बृजेश चौधरी, रामकुमार बागी, अंकित घावरी, महेंद्र सिंह संजू, अनिल वाल्मीकि, वीर सिंह चौधरी, नंदू वाल्मीकि, राहुल वैद्य, ज्ञान बाबू, रवि वाल्मीकि, रज्जन कोतवाल, विनोद नायब, मनीष चौधरी, रवि कंचन, मनोज चौधरी, अमन वाल्मीकि, करण दीवान, चंदन दीवान व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की जानकारी समिति के सचिव एवं सह मीडिया प्रभारी अभिषेक दीवान ने दी।

 

 

Related Articles

Back to top button