लखनऊ

सीएम ने की अपील, पहले मतदान फिर जलपान

(लखनऊ में मंगलवार को तेलीबाग क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल के समर्थन में सभा में बोलते  सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टीसीएम ब्रजेश पाठक, विधायक सरोजिनीनगर डॉ.राजेश्वर सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा, प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल एवं अन्य नेता।)

योगी ने तेलीबाग में मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल के समर्थन में की सभा

लखनऊ फोकस ब्यूरो

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के तेलीबाग में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की। कहा कि डबल इंजन की सरकार के कार्यों को जनता का अपार समर्थन मिला है। 37 जनपदों में चुनाव होंगे। ऐसे में लगभग सभी बड़े नगरों में मैंने अपार जनसमर्थन देखा है। इससे मैं कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी को अपार सफलता मिलेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि आपको पहले मतदान, फिर जलपान करना होगा। आप सभी भारी संख्या में मतदान करिए क्योंकि यह आपका केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है।

सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ में एक तरफ जहां यहां की तोप ब्रह्मोस मिसाइल देश की सीमाओं पर भारत की सुरक्षा कर दुश्मनों के पसीने छुड़ाएगी, वहीं दूसरी ओर आप नाइट सफारी में शेर का आनंद ले सकेंगे। यहां पर आप बंद गाड़ी में होंगे और शेर खुले में होगा। आपको देखने को मिलेगा कि जंगल में शेर कैसे रहता है। सीएम ने कहा कि जनता को बुनियादी सुविधा दिलाने वाला बोर्ड होना चाहिए। राज्य सरकार, केंद्र सरकार और स्थानीय निकाय की संस्थाओं में तारतम्यता हो तो कोई चीज नगरीय क्षेत्र में असंभव नहीं है। लखनऊ में 110 वार्ड हैं, यह भी सबसे बड़ा नगर निगम है। यहां भी भाजपा का बोर्ड बनेगा तो उसमें लखनऊ के विकास से जुड़े हुए हर कार्यक्रम समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा ने विकास तो सपा-बसपा ने पेशेवर माफियाओं को संरक्षण दिया।

 

Related Articles

Back to top button