उत्तर प्रदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ का ट्विटर एकाउंट हैक, रिकवर


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ट्विटर एकाउंट शुक्रवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री सचिवालय और सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया। असामाजिक तत्वों ने इस एकाउंट से कुछ पोस्ट भी किए। थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री कार्यालय की टेक्निकल सपोर्ट टीम द्वारा इसे रिकवर कर लिया गया। इसके बाद टेक्निकल टीम ने सारी विवादित पोस्ट को हटा दिया।

मुख्यमंत्री के ट्विटर एकाउंट को हैक करने और उसे रिकवर कर लिए जाने की जानकारी बाद में ट्विटर एकाउंट पर आधिकारिक रूप से दी गई (ऊपर देखें एकाउंट के स्क्रीनशॉट की फोटो)।
साइबर एक्सपर्ट इस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी सूचना भी रिकवर किए गए ट्विटर एकाउंट पर दी गई है।




