53वें जन्मदिन पर सीएम योगी ने किया पौधारोपण, PM मोदी से लेकर अमित शाह तक ने दी बधाई

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 5 जून 2025 को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें देशभर से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक, हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है और उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं, जिससे जनता के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।
बसपा प्रमुख मायावती ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं।
शाह ने दी शुभकामनाएं
गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में राज्य की डबल इंजन सरकार विकास और जनकल्याण की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।
इन संदेशों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने गृह मंत्री के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी, आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ नया उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आपकी शुभकामनाएं लोक कल्याण के हमारे संकल्पों को और मजबूती देती हैं।”
Also Read: गंगा दशहरा 2025: आस्था की डुबकी में डूबे श्रद्धालु, घाटों पर उमड़ा भक्तों का सैलाब




