ग्लोबल इन्वेस्टर समिट: 13 देशों के औद्योगिक मंत्रियों को सीएम योगी ने भेजा निमंत्रण पत्र

यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर करने का लक्ष्य, अगले वर्ष 10 से 12 फरवरी के मध्य होगा आयोजन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर करने के लक्ष्य को लेकर योगी सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन करने जा रही है। यह अगले वर्ष 2023 में 10 से 12 फरवरी के मध्य आयोजित होगा तथा इसके लिए 13 देशों के औद्यौगिक मंत्रियों व सचिव को निमंत्रण भेजा गया है।
यूपी में उद्योग और निवेश के लिए बेहद अनुकूल हालात
मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए यूपी में उद्योग और निवेश के लिए बेहद अनुकूल हालातों का भी जिक्र किया है।
इन देशों को भेजा गया निमंत्रण पत्र
योगी सरकार ने जिन औद्योगिक विकास मंत्रियों को निमंत्रण भेजा गया है, उनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), जापान, जर्मनी, थाईलैंड, मैक्सिको, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम, कनाडा एवं अर्जेंटीना शामिल हैं।
फोटो साभार: सोशल मीडिया




