उत्तर प्रदेश

CM योगी ने किया हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, काकोरी कांड के शहीदों को किया नमन

Lucknow Focus News Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की जनता से एक बार फिर स्वदेशी अपनाने की अपील की है। उन्होंने यह बात लखनऊ के काकोरी में आयोजित ‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’ के समापन समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं अपनाने से न केवल देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि यह राष्ट्रहित के लिए भी बहुत ज़रूरी है। सीएम योगी ने याद दिलाया कि आजादी की लड़ाई के दौरान महात्मा गांधी ने भी स्वदेशी को अपनाकर अंग्रेजों को कमजोर करने का आह्वान किया था।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर देश के महान क्रांतिकारियों के साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा गोरखपुर का चौरीचौरा कांड और लखनऊ का काकोरी कांड हमारे देश के क्रांतिकारियों के अदम्य साहस का सबूत है।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाए जाने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सभी लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने उन शहीद जवानों के परिवार वालों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। यह कार्यक्रम क्रांतिकारियों के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना को बढ़ाने वाला रहा।

Also Read: लखनऊ एयरपोर्ट पर 20 अगस्त से हर बुधवार को बंद रहेगा रनवे, जानें क्या है वजह

Related Articles

Back to top button