इन्फोटेनमेन्ट

CM योगी की बायोपिक ‘अजेय’ रिलीज, राजनीति से जुड़े नेताओं पर बनी इन बायोपिक का क्या रहा हाल?

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक ‘अजेय’ आज 19 सितंबर को रिलीज हो गई। इस मौके पर एक बार फिर राजनीति से जुड़े नेताओं पर बनी बायोपिक फिल्मों की चर्चा तेज हो गई है।

बॉलीवुड में कई बार राजनीतिक हस्तियों के जीवन पर फिल्में बनीं, लेकिन इनमें से कुछ ही दर्शकों को भा सकीं। आइए नजर डालते हैं उन बायोपिक फिल्मों पर, जिन पर खूब चर्चा हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

इमरजेंसी’ (2025)

कंगना रनौत निर्देशित और अभिनीत यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित थी। 60 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ने लगभग 21 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया और फ्लॉप साबित हुई।

मैं अटल हूं’ (2024)

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई। 20 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ने महज 8.65 करोड़ रुपये कमाए और दर्शकों से अपेक्षित सराहना नहीं मिल सकी।

पीएम नरेंद्र मोदी’ (2019)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने मुख्य किरदार निभाया। हालांकि उनके अभिनय की तारीफ हुई, लेकिन फिल्म 8 करोड़ की लागत के मुकाबले केवल ढाई करोड़ रुपये ही कमा सकी।

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ (2019)

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी इस बायोपिक में अनुपम खेर और अक्षय खन्ना ने अहम किरदार निभाए। फिल्म चर्चा में रही लेकिन दर्शकों का मन नहीं जीत पाई।

थलाइवी’ (2021)

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और अभिनेत्री जे जयललिता के जीवन पर बनी इस फिल्म में कंगना रनौत ने बेहतरीन अभिनय किया। इसके बावजूद 100 करोड़ की लागत में बनी फिल्म केवल 5 करोड़ रुपये ही कमा सकी।

Related Articles

Back to top button