उत्तर प्रदेश

एमडीए वाले जिलों के सीएमओ रोज करें दो ब्लाक का भ्रमणः डीजी स्वास्थ्य

महानिदेशक ने सभी 195 ब्लाक के चिकित्सा अधीक्षकों से की सीधी बात

Lucknow Focus News Desk: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए होने जा रहे सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान के दौरान सभी 27 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) रोजाना कम से कम दो ब्लाक का दौरा करेंगे। इसके अलावा एमडीए वाले 195 ब्लाक के चिकित्सा अधीक्षकों को एक-एक गांव का भ्रमण कर सुनिश्चित करना होगा कि दवा सामने खिलाई जा रही है, वितरित नहीं की जा रही है। ये निर्देश महानिदेशक (डीजी) स्वास्थ्य डॉ आरपी सिंह सुमन ने गुरुवार को एक-एक चिकित्सा इकाई के अधीक्षक से बात करके दिए।

10 अगस्त से शुरू हो रहा एमडीए अभियान

प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के निर्देश पर हुई इस गहन समीक्षा बैठक में डीजी हेल्थ के अलावा राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ ए.के.चौधरी मौजूद थे। समीक्षा बैठक के दौरान डीजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 10 अगस्त से शुरू हो रहे एमडीए अभियान में शत प्रतिशत लोगों को दवा सेवन कराना है। किसी तरह की हीलाहवाली नहीं चलेगी। सीएमओ से लेकर एमओईसी तक सभी अधिकारी भ्रमण करके फीडबैक लेंगे और कमियां मिलने पर उसे दुरुस्त करवाएंगे।

उन्होंने निर्देश दिए कि पिछले एमडीए राउंड में दवा खाने से इनकार करने वाले व्यक्तियों की सूची प्रत्येक जिले में भेजी गई है। सभी लोग उस सूची पर अभी से काम करें और इनकार करने वाले लोगों को समझा-बुझाकर दवा खाने के लिए तैयार करें।

सीतापुर व फर्रुखाबाद के एमओआईसी के समीक्षा बैठक में न जुड़ने पर स्पष्टीकरण मांगने का दिया निर्देश

डीजी ने गोरखपुर व कुशीनगर में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अभी तक पूरा नहीं होने पर स्थानीय अधिकारियों को कसा। सीतापुर व फर्रुखाबाद के एमओआईसी के समीक्षा बैठक में न जुड़ने पर सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।

Also Read: बाराबंकी में ‘स्काउट-गाइड’ प्रशिक्षण, छात्रों को सिखाया गया अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का पाठ

Related Articles

Back to top button